?? ???? ????-??? ?? ??? ????

छठ पर्व नहाय-खाय के साथ शुरू मिहिजाम. लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ रविवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया. छठ व्रतियों ने पवित्र नदी व जलाशयों में डुबकी लगायी. पवित्र आम व अन्य लकड़ियों पर परंपरागत कद्दू-भात पकाये और भोग ग्रहण किया. चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन […]

छठ पर्व नहाय-खाय के साथ शुरू मिहिजाम. लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ रविवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया. छठ व्रतियों ने पवित्र नदी व जलाशयों में डुबकी लगायी. पवित्र आम व अन्य लकड़ियों पर परंपरागत कद्दू-भात पकाये और भोग ग्रहण किया. चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन सोमवार को खरना मनाया जायेगा. मंगलवार को छठ व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे और बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ महाव्रत संपन्न होगा. पूरे इलाके में पर्व को लेकर खासा उत्साह है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >