छठ पर्व की तैयारी जोरों पर, नहाय खाय आज प्रतिनिधि, दुमकाउपराजधानी दुमका में छठ पूजा को लेकर तैयारी तेज हो गयी है. रविवार को कद्दू -भात के साथ इस पर्व की शुरुआत होगी. कद्दू -भात के दिन छठ व्रतियां स्नान कर पूरे घर में गंगाजल छिड़क कर शुद्ध करती हैं और फिर पूजा घर में मिट्टी का चूल्हा बनाकर उस दिन कद्दू-भात बनाकर सूर्य को प्रणाम कर खुद व दूसरों को यह प्रसाद खिलाती हैं. खूब रहा आवक, नहीं बढ़ी कद्दू की कीमतइधर शनिवार की सुबह पश्चिम बंगाल की मंडयों से भी बड़े पैमाने पर कद्दू का आवक रहा. लिहाजा इस बार कद्दू भात के लिए कद्दू खरीदने दुमका की मंडी पहुंचे लोगों को खूब आश्चर्य हुआ. कद्दू की कीमत सामान्य ही थी. खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे लोगों को कद्दू के दाम से आश्चर्य ही हुआ. 25 से 30 रुपये किलो के भाव से कद्दू बिका. ………………….फोटो14 दुमका छठ-1दुमका के टीन बाजार मंडी में उपलब्ध कद्दू………………….गेहूं धोने-सुखाने में जुटी महिलाएंसूर्योपासना के इस महापर्व को लेकर महिलाएं घर को साफ सुथरा कर गेहूं धोने और सूखाने में शनिवार को व्यस्त रहीं. छठ महापर्व में लाल गेहूं का काफी महत्व है. इस गेहूूं को ही पिसवाकर ठकुवा का प्रसाद बनवाया जाता है तथा खरना का प्रसाद तैयार किया जाता है…………………..14 दुमका-छठ-2गेहूं सूखाने में जुटी महिलायें………………..नगर पर्षद दे रही 40-40 हजारखुटा बांध छठ पूजा समिति के सचिव अमरेंद्र कुमार यादव ने बताया की साफ सफाई रंग रोगन, लाइटिंग आदि कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है. समिति ने दुमका के प्रबुद्ध जनता से अपील किया है कि अपने घर के आसपास गली मोहल्ले को साफ सुथरा व स्वच्छ रखें ताकि छठ व्रतियों को परेशानी ना हो. समिति के अध्यक्ष बिनोद कुमार लाल ने बताया कि नगर परिषद अमिता रक्षित व पदाधिकारी जय ज्योति सामंत के प्रयास से सफाई एवं रंगाई के लिए अग्रिम 20 हजार रुपये समिति को मिल गया है और 20 हजार रुपये बाद में दिया जायेगा. छठ पूजा को सफल बनाने के लिए सह सचिव अशोक कुमार राउत, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार साहा, रवि कुमार, जगदीश पासवान, निरंजन यादव, अतुल पंजियारा, राज कुमार मंडल, प्रमोद लाल, संजय यादव,अमित कुमार, रोहित कुमार आदि सदस्य कार्य में लगे हुए हैं…………..फोटो14 दुमका छठ-3छठ पूजा समितियों को राशि देंती अध्यक्षा…………..फोटो14 दुमका छठ-4बड़ा बांध में छठ पूजा की तैयारी जानकारी लेने पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री प्रो स्टीफन मरांडी
?? ???? ?? ?????? ????? ??, ???? ??? ??
छठ पर्व की तैयारी जोरों पर, नहाय खाय आज प्रतिनिधि, दुमकाउपराजधानी दुमका में छठ पूजा को लेकर तैयारी तेज हो गयी है. रविवार को कद्दू -भात के साथ इस पर्व की शुरुआत होगी. कद्दू -भात के दिन छठ व्रतियां स्नान कर पूरे घर में गंगाजल छिड़क कर शुद्ध करती हैं और फिर पूजा घर में […]
