??? ????: ???? ??????????? ??? ??? ?????

बाल दिवस: भाषण प्रतियोगिता में रमा प्रथमजामताड़ा. एसजीएसवाइ सभागार में 14 नवंबर को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया. इसमें मुख्य अतिथि उपविकास आयुक्त कुमार मिथलेश एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी नारायण विश्वास उपस्थित थे. सभागार में संत एंथोनी विद्यालय और संत जोसेफ स्कूल के बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया. सभी ने भारत के […]

बाल दिवस: भाषण प्रतियोगिता में रमा प्रथमजामताड़ा. एसजीएसवाइ सभागार में 14 नवंबर को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया. इसमें मुख्य अतिथि उपविकास आयुक्त कुमार मिथलेश एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी नारायण विश्वास उपस्थित थे. सभागार में संत एंथोनी विद्यालय और संत जोसेफ स्कूल के बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया. सभी ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारधारा पर प्रकाश डाला. भाषण प्रतियोगिता में संत जोसेफ स्कूल के रमा कुमारी प्रथम, अरविंद हेम्ब्रम द्वितीय, अजय हेम्ब्रम तृतीय स्थान पर रहे. वहीं संत एंथोनी के तन्मय भंडारी ने उत्कृष्ट भाषण दिया. जबकि मंच का संचालन डीडी भंडारी ने किया. उपविकास आयुक्त ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चिंतन ओर समाज में उनका योगदान के बारे में बच्चों को बताया. जिला शिक्षा पदाधिकारी नारायण विश्वास ने भी बच्चों द्वारा किया गया भाषण को काफी सराहा. उन्होंने बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >