?????? ?????? ?? ????? 25 ??? ?? ???? ?? ???? ????? ????? ?? ????

नक्सली प्रवील पर घोषित 25 लाख के ईनाम की राशि दुमका पुलिस को मिली सितंबर 2014 में हुई थी गिरफ्तारी संवाददाता, दुमकाभाकपा माओवादी संगठन के स्पेशल एरिया कमिटि के सदस्य और हार्डकोर नक्सली प्रवील दा को गिरफ्तार करने वाली दुमका पुलिस को उसपर घोषित 25 लाख रुपये के ईनाम की राशि मिल गयी है. जल्द […]

नक्सली प्रवील पर घोषित 25 लाख के ईनाम की राशि दुमका पुलिस को मिली सितंबर 2014 में हुई थी गिरफ्तारी संवाददाता, दुमकाभाकपा माओवादी संगठन के स्पेशल एरिया कमिटि के सदस्य और हार्डकोर नक्सली प्रवील दा को गिरफ्तार करने वाली दुमका पुलिस को उसपर घोषित 25 लाख रुपये के ईनाम की राशि मिल गयी है. जल्द ही उसे गिरफ्तार करने के इस ऑपरेशन में शामिल टीम के सदस्यों के बीच इसका वितरण किया जायेगा. एसपी विपुल शुक्ला ने बताया कि पुरस्कार की यह राशि जिले को प्राप्त हो गयी है. उन्होंने बताया कि लगभग चालीस पुलिसकर्मी इस टीम में शामिल थे. सितंबर 2014 में रामगढ़ थाना क्षेत्र के हरवाडंगाल से प्रवील दा उर्फ सुखलाल मुरमू उर्फ प्रवीण दा की गिरफ्तारी हुई थी. संताल परगना में वह तब तक का सबसे बड़ा ईनामी था. इससे पहले पांच लाख के इनामी जोनल कमांडर रामलाल राय तथा लगभग एक लाख के ईनामी हार्डकोर फिलमेन किस्कू को भी पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब रही थी. प्रवील दा अमरजीत बलिहार कांड से लेकर लोकसभा चुनाव के दौरान शिकारीपाड़ा में लैंडमाइंस विस्फोट जैसी बड़ी वारदातों में संलिप्त रहा है. जिस वक्त उसकी गिरफ्त्तारी हुई थी, उस वक्त उसके खिलाफ 22 मामल दर्ज थे. वह जमुई व भागलपुर जोन तथा संताल परगना का सब जोनल कमांडर भी रह चुका है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >