15 ?????? ?????? ??? ???????????? ????? ????????? ?? ???????

15 दिवसीय डिजाइन एवं प्रौद्योगिकी विकास कार्यशाला का शुभारंभ बैग, पर्स व कुशन कवर बनाने का मिलेगा प्रशिक्षणशिल्पकारों को शिल्पकार पहचान पत्र व शिल्पकार क्रेडिट कार्ड आदि की जानकारी दी गयी फोटो: 30 जाम 11,12प्रतिनिधि, जामताडा सर्वोदय सेवा समिति जामताड़ा द्वारा 15 दिवसीय डिजाइन एवं प्रौद्योगिकी विकास कार्यशाला का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र मंडल […]

15 दिवसीय डिजाइन एवं प्रौद्योगिकी विकास कार्यशाला का शुभारंभ बैग, पर्स व कुशन कवर बनाने का मिलेगा प्रशिक्षणशिल्पकारों को शिल्पकार पहचान पत्र व शिल्पकार क्रेडिट कार्ड आदि की जानकारी दी गयी फोटो: 30 जाम 11,12प्रतिनिधि, जामताडा सर्वोदय सेवा समिति जामताड़ा द्वारा 15 दिवसीय डिजाइन एवं प्रौद्योगिकी विकास कार्यशाला का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र मंडल द्वारा स्वामी विवेकानन्द शिशु उद्यान प्रांगण में फीता काटकर किया गया. श्री मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा इस तरह की योजनाएं चलायी जाती है. जिसमें महिलाओं द्वारा तैयार की गयी सामग्री को देश-विदेश में पहुंचाया जाता है. उक्त कार्यक्रम विकास आयुक्त, हस्तशिल्प कार्यालय, वस्त्र मंत्रालय नयी दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित की गयी. 15 दिवसीय कार्यक्रम में बैग, पर्स, कुशन कवर आदि का विशेष डिजाइन बनाना सिखाया जायेगा. शिल्पकारों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी आवश्यक जानकारी जैसे शिल्पकार पहचान पत्र, शिल्पकार क्रेडिट कार्ड एवं अन्य आवश्यक जानकारी दी गई. उक्त कार्यक्रम में अशोक कुमार सिंह, चतुर्भुज मिड्डा संस्था के सचिव मुन्न कुमार एवं संस्था के अन्य सदस्यों के अलावे निलेश कुमार, अजीत सिंह, प्रकाश दुबे के अलावे सैकड़ों प्रशिक्षाणार्थी एवं अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >