कुंडहित : पहला दिन मुखिया से 03 व वार्ड से 22 ने भरे प्रपत्रफोटो : 30 जाम 05, 06 नामांक न करते मुखिया कुंडहित. द्वितीय चरण के पंचायत चुनाव के लिए पहले दिन कुंडहित में मुखिया से 03 एवं वार्ड से 22 ने नामांकन किया. सबसे पहले मुखिया में बागडेहरी पंचायत से विकास मुर्मू ने एवं वार्ड में बागडेहरी पंचायत के वार्ड नंबर एक से सुपल घोष ने निवार्ची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन किया. वहीं बनकाठी पंचायत से निराशी हेम्ब्रम तथा मुड़ाबेड़िया पंचायत से पांडा हांसदा ने नामांकन किया. मुखिया के लिए नगर परिषद जामताड़ा के कार्यपालक पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी नामांकन ले रहे थे तो वार्ड के लिए कुंडहित बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अरबिंद ओझा नामांकन ले रहे थे. नामांकन के समय प्रत्याशियों को काफी खुश देखा जा रहा था. पहला दिन वार्ड में कुल 22 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. आज मुखिया के लिए कुल 26 पर्चा एवं वार्ड के लिए कुल 85 पर्चा का बिक्री हुआ. नामांकन के शुरू होते ही चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है.
??????? : ???? ??? ?????? ?? 03 ? ????? ?? 22 ?? ??? ???????
कुंडहित : पहला दिन मुखिया से 03 व वार्ड से 22 ने भरे प्रपत्रफोटो : 30 जाम 05, 06 नामांक न करते मुखिया कुंडहित. द्वितीय चरण के पंचायत चुनाव के लिए पहले दिन कुंडहित में मुखिया से 03 एवं वार्ड से 22 ने नामांकन किया. सबसे पहले मुखिया में बागडेहरी पंचायत से विकास मुर्मू ने […]
