??????? ????????? ?? ??? ?????

विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ समापनराज्यस्तर के लिए चुने गये 15 प्रतिभागी 233 मॉडलों का किया गया प्रदर्शन प्रतिनिधि, दुमका इंस्पायर अवार्ड स्कीम के तहत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का समापन शुक्रवार को हो गया. समापन के दिन गोपीकांदर, जामा, रामगढ़ व शिकारीपाड़ा […]

विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ समापनराज्यस्तर के लिए चुने गये 15 प्रतिभागी 233 मॉडलों का किया गया प्रदर्शन प्रतिनिधि, दुमका इंस्पायर अवार्ड स्कीम के तहत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का समापन शुक्रवार को हो गया. समापन के दिन गोपीकांदर, जामा, रामगढ़ व शिकारीपाड़ा से कुल 233 मॉडलों का प्रदर्शन किया गया था, जिसमें से 15 प्रतिभागियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया. समापन समारोह की मुख्य अतिथि नगर पर्षद अध्यक्ष अमिता रक्षित ने बच्चों को ऐसे प्रदर्शनियों में हिस्सा लेने को लेकर प्रोत्साहित किया और कहा कि यह स्कीम बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने के लिए है. वहीं विशिष्ट अतिथि एसपी काॅलेज के सेवानिवृत रीडर डाॅ एसके मिश्र ने बच्चों को कुछ नया करने तथा शिक्षकों को इसमें सहयोग करने का आह्वान किया. निर्णायक मंडल के सदस्य डा एनसी झा ने मॉडल प्रदर्शन के साथ-साथ इसके प्रस्तुतिकरण पर विशेष ध्यान देने और बेहतर प्रयास करने की सलाह दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता डीइओ सतीश चंद्र सिंकु ने, धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम समन्वयक शिशिर कुमार घोष ने तथा मंच संचालन शिक्षिका नीतू भारती ने किया. कार्यक्रम के सफल संचालन में विज्ञान प्रभारी मो इफ्तेखार, शिवाकांत त्रिपाठी, महेश कुमार, मो शाहनवाज, स्नेहिल विश्व की सराहनीय भूमिका रही. इनका हुआ चयन अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय कड़हरबील की अनिता टुडू व नेली सोरेन, उच्च विद्यालय नोनीहाट के आशीष रंजन, उच्च विद्यालय रामगढ़ के रूपम कुमार मंडल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय छोटी रणबहियार की पूनम कुमारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोपीकांदर के राहुल कुमार राय व श्वेता कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामबनी, गोपीकांदर की दुलाली कुमारी, मध्य विद्यालय सरायदहा के रंजीत कुमार गाराई, उच्च विद्यालय चकलता गंध्रकपुर के सौरभ दे, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पत्ताबड़ी के मुन्ना मुमरू, प्लस टू उचच विद्यालय शिकारीपाड़ा के शिवशंकर ठाकुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरौता रामगढ़ के शुभंकर दास, प्लस टू उच्च विद्यालय शिकारीपाड़ा के रवि रंजन साहा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोगीखोप के शराफत अंसारी शामिल हैं. …………………फोटो 30 दुमका 04व 05प्रदर्शनी में लाया गया मॉडल व अवलोकन करते निर्णायक मंडली के सदस्य…………………..राज्यस्तर के लिए मध्य विद्यालय वनकाठी के चयन पर खुशीदुमका. इधर इंस्पायर अवार्ड स्कीम के पहले दिन उत्क्रमित मध्य विद्यालय वनकाठी से एक छात्र का चयन होने से शिक्षकों में खुशी का माहौल है. प्रधानाध्यापक श्याम किशोर सिंह गांधी ने बताया कि छात्र पाकुदी मुमरू द्वारा प्रस्तुत मॉडल की सभी ने सराहना की और यही वजह है कि इस विद्यालय को पहली बार चुना गया है. इससे विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं में ऐसे कार्यक्रम में हिस्सा लेने की उत्साह जाग गई है. …………….फोटो 30 दुमका 20 प्रशस्ति पत्र के साथ छात्र व शिक्षक…………….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >