पंचायत चुनाव// ऐसे जनप्रतिनिधि चुनेंगे जिनके पास विकास का विजन होप्रतिनिधि, रानीश्वरराज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का नामांकन शुक्रवार से शुरू हो गया है. इस चुनाव में सभी पदों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण रहने की वजह से महिलाएं अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है. इस बार प्रखंड क्षेत्र की महिलाओं ने वैसे महिला प्रत्याशियों को प्रतिनिधि चुनने का मन बनाया है, जो स्वतंत्र व निडर होकर क्षेत्र के लिए काम कर सके. कहती हैं महिला वोटर‘जनप्रतिनिधि समाज के असहाय लोगों का सहारा होते हैं. इस बार मतदान उसे करेंगे जो समाज और इस पंचायत के विकास के लिए काम करे और जिसके पास विजन है. – अंजना घोष‘जनप्रतिनिधि को शिक्षित होना चाहिए. जिससे हर तरह समझ और पंचायत को सही दिशा में ले जाये. सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिला सके. – मीता घोष‘ इस बार ऐसे जनप्रतिनिधि को आगे लायेंगे जो हमारे बारे में सोचने वाला हो और जिस तक हमारी पहुंच सरल हो.’- सावित्री मुर्मू‘वो जनप्रतिनिधि चुनेंगे जो हर जरूरतमंदों का समय पर काम आ सके. गृहविहीनों को आवास तथा किसानों को समय पर सरकारी लाभ दिला सके और गांव के पिछड़ेपन को दूर कर यहां विकास की अलख जगा सके.’ – अमिता मरांडी …………………….फोटो 30 डीएमके/रानीश्वर1़ अंजना घोष2़ मीता घोष3़ सावित्री मुमरू4़ अमिता मरांडी5़ रेखा धर………………………
?????? ?????// ??? ??????????? ??????? ????? ??? ????? ?? ???? ??
पंचायत चुनाव// ऐसे जनप्रतिनिधि चुनेंगे जिनके पास विकास का विजन होप्रतिनिधि, रानीश्वरराज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का नामांकन शुक्रवार से शुरू हो गया है. इस चुनाव में सभी पदों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण रहने की वजह से महिलाएं अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है. इस बार प्रखंड क्षेत्र की […]
