दुमका : प्रमंडलीय आयुक्त एनके मिश्र ने बंदोबस्त कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. वे लगभग चार घंटे तक यहां रहे और विभिन्न अंचलों में बंदोबस्त संबंधी कार्यो की समीक्षा की. उन्होंने कई अभिलेखों का भी निरीक्षण किया तथा क्षेत्रीय कार्यों के निष्पादन को संबंधित क्षेत्र में ही कैम्प लगाकर करने पर बल दिया. मौके पर जिला बंदोबस्त पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा से उन्होंने नक्शा व खतियान आदि के प्रकाशन पर विस्तृत चरचा की. उन्होंने एएसओ मुख्यालय अशोक कुमार झा को भी निर्देश दिया कि रैयतों को किसी भी परिस्थिति में परेशानी न हो.
आयुक्त ने किया बंदोबस्त कार्यालय का निरीक्षण
दुमका : प्रमंडलीय आयुक्त एनके मिश्र ने बंदोबस्त कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. वे लगभग चार घंटे तक यहां रहे और विभिन्न अंचलों में बंदोबस्त संबंधी कार्यो की समीक्षा की. उन्होंने कई अभिलेखों का भी निरीक्षण किया तथा क्षेत्रीय कार्यों के निष्पादन को संबंधित क्षेत्र में ही कैम्प लगाकर करने पर बल दिया. मौके पर […]
