?????. ????? ??? ???? ????? ??? ????????? ????

अपराध. बिजली तार चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के चायपानी व रामगढ़ गांव के बीच बिजली तार की चोरी मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध विद्युत विभाग के कनीय अभियंता पोरेश सोरेन ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में श्री सोरेन ने बताया है कि चायपानी और रामगढ़ के बीच […]

अपराध. बिजली तार चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के चायपानी व रामगढ़ गांव के बीच बिजली तार की चोरी मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध विद्युत विभाग के कनीय अभियंता पोरेश सोरेन ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में श्री सोरेन ने बताया है कि चायपानी और रामगढ़ के बीच नवपहाड़ जंगल व खेतों में मेन लाइन में करीब 3.12 किमी 3 फेज तार की चोरी व दो पोल एवं इन्सुलेटर को अज्ञात चोरो ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. जिससे 80- 90 गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है. इसमें विभाग को 1, 48,664 रुपए की क्षति हुई है. थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध कांड संख्या 110/15 में भादवि की दफा 379 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >