बटुकेश्वर दत्त की प्रतिमा स्थापित किये जाने पर हर्ष

संवाददाता, दुमकाभाषा शहीद दिवस के मौके पर 19 मई को वीर सपूत शहीद बटुकेश्वर दत्त की प्रतिमा का अनावरण बिहार विधान मंडल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किये जाने पर बांग्ला भाषा ओ संस्कृति रक्षा समिति ने हर्ष जताया है तथा बिहार सरकार के इस पहल की सराहना की है. समिति की ओर से बिहार […]

संवाददाता, दुमकाभाषा शहीद दिवस के मौके पर 19 मई को वीर सपूत शहीद बटुकेश्वर दत्त की प्रतिमा का अनावरण बिहार विधान मंडल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किये जाने पर बांग्ला भाषा ओ संस्कृति रक्षा समिति ने हर्ष जताया है तथा बिहार सरकार के इस पहल की सराहना की है. समिति की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई पत्र भेजा गया है. समिति के प्रदेश सचिव गौतम चटर्जी ने बताया कि आजादी के 68 वषार्े के स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त के बलिदान को याद करते हुए बिहार सरकार ने सम्मान दिया है. वर्ष 1928 के 8 अप्रैल को दिल्ली के सेंट्रल लेजिसलेटिव एसेंबली में हुए बम कांड को भी ब्रिटिश सरकार के विरुद्घ आजादी के लड़ाई के रूप में मान्यता दी गयी है. साथ ही उस बम कांड में शामिल शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव एवं बटुकेश्वर दत्त को महान वतंत्रता सेनानी का सम्मान दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >