प्रतिनिधि, दुमका सिदो कान्हू मुर्मू विश्व विद्यालय के अंतर्गत चलायी जा रही राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय का प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि यह परीक्षा जनवरी में समाप्त हो गयी थी, जिसका परिणाम शनिवार को प्रकाशित कर दिया था. उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों का परीक्षा परिणाम कुलपति डॉ कमर असहन द्वारा जारी किया गया है. परीक्षा के परिणाम को देखते हुए छात्रों ने कहा कि 70 प्रतिशत छात्र फेल कर चुके हैं. जबकि यह कॉलेज का पहला सेमेस्टर का परीक्षा लिया गया था. उन्हेांने बताया कि जब से कॉलेज खुला है, तभी से आजतक छात्र सिर्फ अपने हक के लिए सड़क व हड़ताल करते रहे हैं. यही वजह है कि ज्यादा समय बरबाद कर एवं पढ़ाई के अभाव में छात्र फेल हो गये हैं. जब कॉलेज प्रशासन से कोई बात नहीं बन पायी तो छात्र मंगालवार को एकजुट होकर कॉलेज के सारी कक्षाओं को बंद कर अपनी मांगों को लेकर सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ सत्यनारायण मुंडा के समक्ष पहुंचे. जहां पर छात्रों ने फेल छात्रों को पास करने की मांग की. इस बाबत डॉ मुंडा ने कहा कि अपनी सारी समस्याओं को एक आवेदन के माध्यम से दें, ताकि विश्व विद्यलाय प्रशासन पूरी तहर इन विषयों पर ध्यान देते हुए छात्रों के हित में उचित पहल कर सकें. मौके पर विक्की कुमार,संदीप कुमार, सुमन कुमार, राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे…………………………………………..फोटो19 दुमका-कैम्पसप्रति कुलपति से वार्ता करते छात्र.
कैम्पस//छात्रों ने प्रति कुलपति से लगायी फेल छात्रों को पास करने की गुहार
प्रतिनिधि, दुमका सिदो कान्हू मुर्मू विश्व विद्यालय के अंतर्गत चलायी जा रही राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय का प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि यह परीक्षा जनवरी में समाप्त हो गयी थी, जिसका परिणाम शनिवार को प्रकाशित कर दिया था. उन्होंने बताया […]
