क्राईम// पेज-3// महिला की संदेहास्पद मौत

दुमका कोर्ट. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हथियापाथर में महिला गीता देवी की मृत्यु संदेहास्पद बताया जा रहा है. महिला के ससुरालवालों का कहना था कि सोमवार की रात में गीता देवी की तबीयत खराब हो गई थी और उसे उल्टी भी हुई थी. ईलाज के लिए उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन […]

दुमका कोर्ट. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हथियापाथर में महिला गीता देवी की मृत्यु संदेहास्पद बताया जा रहा है. महिला के ससुरालवालों का कहना था कि सोमवार की रात में गीता देवी की तबीयत खराब हो गई थी और उसे उल्टी भी हुई थी. ईलाज के लिए उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन वह नहीं बची. वहीं सूचना पाकर गीता देवी के माता पिता भी पहुंच गये और जहर देकर मारने का आरोप लगाने लगे. मामला पुलिस तक पहुंच गया और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर दाह संस्कार के लिए ससुरालवालों को सौंप दिया. थाना प्रभारी सरोज सिंह ने बताया कि मृतक गीता देवी के माता पिता द्वारा किसी प्रकार की कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. लिखित शिकायत मिलने तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर समुचित कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >