जमाबंदी जमीन पर गृह निर्माण को मिले वैद्यता : सदान एकता परिषद्

आगमन के दौरान सीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडलसंवाददाता, दुमकासदान एकता परिषद् की बैठक रविवार को जन पुस्तकालय में केंद्रीय अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सदानों की समस्याओं एवं जनमुद्दों को लेकर विचार विमर्श किया गया. तय किया गया कि सदानों से जुड़े मामलों के साथ-साथ आम जनता से जुड़े सभी संवैधानिक मुद्दों और […]

आगमन के दौरान सीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडलसंवाददाता, दुमकासदान एकता परिषद् की बैठक रविवार को जन पुस्तकालय में केंद्रीय अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सदानों की समस्याओं एवं जनमुद्दों को लेकर विचार विमर्श किया गया. तय किया गया कि सदानों से जुड़े मामलों के साथ-साथ आम जनता से जुड़े सभी संवैधानिक मुद्दों और स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, सड़क, बिजली व पानी को लेकर आंदोलन किया जायेगा.केंद्रीय अध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के 23 एवं 24 मई को उपराजधानी दुमका आगमन के दौरान एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलेगा तथा आगामी पंचायत चुनाव में अनुसूचित क्षेत्रों में संशोधन, जिला आरक्षण रोस्टर में बदलाव, स्थानीयता नीति का आधार 15 नवंबर 2000 तय करने, संताल परगना कास्तकारी अधिनियम में संशोधन करते हुए जमाबंदी जमीन पर गृह निर्माण को वैद्यता प्रदान करने की मांग करेगा. साथ ही साथ नये परिसीमन के तहत विधानसभा एवं लोकसभा का अगला चुनाव कराने का भी मांग करेगा. सदस्यता अभियान की होगी शुरुआतइस बैठक में तय किया गया कि सदान एकता परिषद् संगठन विस्तार करने के लिए सदस्यता अभियान चलायेगा. खासकर युवाओंं को संगठन से जोड़ा जायेगा. जिसमें मुख्य रूप से शिवपूजन सिंह, राजेंद्र प्रसाद साह, रंजीत साह, जय प्रकाश साह, मनोज जायसवाल, राजेंद्र राय, ओम प्रकाश, संजय कुमार, वरुण कुमार दासख् विपिन बिहारी प्रसाद, रविंद्र नाथ सहाय, राजेंद्र कुमार,, पप्पू कुमार मिश्र, मो शख कबीर आदि मौजूद थे.———————-17-दुमका-सदानबैठक में मौजूद सदान एकता परिषद् के सदस्यगण.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >