सापचाला स्कूल का एमडीएम बंद,बच्चों का उपस्थिति में आयी कमी

प्रतिनिधि, मसलिया प्रखंड के सापचाला मध्य विद्यालय का एमडीएम चावल के अभाव में एक सप्ताह से बंद हो गया है. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह सचिव कालीपद हांसदा ने बताया कि यहां पर 252 बच्चों का नामांकन है. विभाग द्वारा समय पर एमडीएम का चावल उपलब्ध नहीं कराया गया है. समिति के खाते में राशि […]

प्रतिनिधि, मसलिया प्रखंड के सापचाला मध्य विद्यालय का एमडीएम चावल के अभाव में एक सप्ताह से बंद हो गया है. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह सचिव कालीपद हांसदा ने बताया कि यहां पर 252 बच्चों का नामांकन है. विभाग द्वारा समय पर एमडीएम का चावल उपलब्ध नहीं कराया गया है. समिति के खाते में राशि तो है. इसकी सूचना बीआरसी कार्यालय मसलिया को दे दी गयी है. उधर स्कूल में एक सप्ताह से एमडीएम बंद हो जाने के कारण बच्चों क ी उपस्थिति में कमी आयी है. स्कूल के ग्राम शिक्षा समिति अध्यक्ष बसंती हांसदा व संयोजिका शिप्रा दास से सापचाला स्कूल में जल्द से जल्द एमडीएम चालू कराने की मांग बीइइओ से की है. समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने पिछले दिन स्कूल चलें चलायें अभियान के अंतिम दिन प्रखंड के गोवासोल मध्य विद्यालय पहुंच कर इस स्कूल को मॉडल स्कूल के तौर पर विकसित करने की बात कही थी लेकिन एक पखवारे के अंदर इस स्कूल में चावल के अभाव में 252 बच्चों का दोपहर का खाना बंद हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >