शरारती तत्व ने चिपकाया पत्र

शिकारीपाड़ा. प्रखंड के राजकीय उच्च विद्यालय चकलता गंध्रकपुर में कुछ शरारती तत्वों ने तीन पन्ने में लिखा पत्रनुमा पोस्टर चिपकाया है, जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक को ‘हम सब एक’ के नाम से धमकी दी गयी है. थाना प्रभारी ने इसे शरारती तत्व का ही काम बताया है. फिलहाल शिक्षक ने थाने में लिखित शिकायत की […]

शिकारीपाड़ा. प्रखंड के राजकीय उच्च विद्यालय चकलता गंध्रकपुर में कुछ शरारती तत्वों ने तीन पन्ने में लिखा पत्रनुमा पोस्टर चिपकाया है, जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक को ‘हम सब एक’ के नाम से धमकी दी गयी है. थाना प्रभारी ने इसे शरारती तत्व का ही काम बताया है. फिलहाल शिक्षक ने थाने में लिखित शिकायत की है. यह पत्र कंप्यूटर से निकाला गया है और किसी के नाम या हस्ताक्षर नहीं है.——————–जमाबंदी जमीन पर क्रशर मशीन लगायाशिकारीपाड़ा. शिकारीपाड़ा के काठपहाड़ी-दलदली के रहने वाले लखन हांसदा ने डीसी को एक आवेदन देकर यह शिकायत की है कि उसकी जमाबंदी जमीन बांसपहाड़ी सर्किल के दाग 869 जमाबंदी नंबर 5 की जमीन को वीरभूम जिले का अरुण दास नाम का शख्स डरा धमका कर जबरन क्रशर प्लांट लगा रहा हैलखन ने अपनी इस पैतृक जमीन को मुक्त कराने की गुहार लगायी है, ताकि वह भरण पोषण कर सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >