प्रतिनिधि, दुमका झारखंड राज्य एएनएम व जीएनएम संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिला अध्यक्ष विनीता कुमारी के नेतृत्व में सिविल सर्जन सुरेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा. 18 मई से एनआरएचएम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से खुद को अलग रखने की सूचना दी. एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ ने 18 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है. लेकिन झारखंड राज्य में एनआरएचएम के तहत कार्यरत एएनएम व जीएनएम ने खुद का अलग संगठन बनाया है. लेकिन इस हड़ताल को उनका संगठन नैतिक समर्थन देती रहेगी. विनीता कुमारी ने कहा कि 18 मई को सामान्य दिनों की तरह स्वास्थ्य विभाग में कार्य चलता रहेगा. जिस तरह संघ के सदस्यों द्वारा 14 व 15 मई को बिना काला बिल्ला लगाकर अपना कार्य किया है. उसी तरह आगे भी एकजुटता वे बनाएं रखेंगे. प्रतिनिधिमंडल में सरिता कुमारी, शिलवंती सोरेन, रेशमा टुडू, रूपम कुमारी, मोनिका मरांडी, रोजलीना टुडू आदि उपस्थित थे………………………………….फोटो16 दुमका-1सिविल सर्जन को ज्ञापन सौपते एएनएम व जीएनएम
एएनएम व जीएनएम नहीं होंगे हड़ताल में शामिल
प्रतिनिधि, दुमका झारखंड राज्य एएनएम व जीएनएम संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिला अध्यक्ष विनीता कुमारी के नेतृत्व में सिविल सर्जन सुरेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा. 18 मई से एनआरएचएम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से खुद को अलग रखने की सूचना दी. एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ ने 18 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल […]
