डंगालपाड़ा में पानी के लिए हाहाकार

मसलिया. दलाही के डंगालपाड़ा में घोर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया हैै. ग्रामीणों की आजीविका खेती पर आधारित है. डेढ़ सौ की आबादी के लिए जल एवं स्वच्छता समिति की ओर से तीन चापानल गाड़े गये थे. उनमें में दो खराब पड़े हैं. वहीं जलस्तर नीचे चले जाने से एक चापानल से बूंद-बूूंद पानी भरने […]

मसलिया. दलाही के डंगालपाड़ा में घोर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया हैै. ग्रामीणों की आजीविका खेती पर आधारित है. डेढ़ सौ की आबादी के लिए जल एवं स्वच्छता समिति की ओर से तीन चापानल गाड़े गये थे. उनमें में दो खराब पड़े हैं. वहीं जलस्तर नीचे चले जाने से एक चापानल से बूंद-बूूंद पानी भरने के लिए लोगों को घंटों इंतेजार करना पड़ता है. इसके अलावा आंगनबाड़ी भवन के पास का चापानल विगत छह महीना से खराब पड़ा है. जिसके कारण बच्चों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है. आंगनबाड़ी कें द्र की सेविका कविता दास ने बताया कि वह चापानल खराब रहने की सूचना पूर्व में ही सीडीपीओ कार्यालय में दी है. पंचायत के मुखिया शैलेंद्र टुडू को भी इसकी सूचना दी गयी है, पर आज तक चापानल की मरम्मत कराने की दिशा में कोई पहल नहीं की गयी है. जानकारी के अनुसार दलाही पंचायत के मुखिया को प्रखंड स्तर से चापानल मरम्मती कराने के लिए एक लाख रुपये का आवंटन उपलब्ध कराया गया है, पर पंचायत स्तर से भी चापानल मरम्मत कराने की दिशा में कोई पहल नहीं की गयी. जिसके कारण दलाही के डंगालपाड़ा में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है.—————- ——–फोटो-15 डीएमके /मसलियाडंगालपाडा आंगनबाडी क ेंद का खराब पडा चापानल ————————

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >