छात्र की बेरहमी से पिटाई

दुमका . अभिभावक महासंघ ने जिले के डीसी को एक आवेदन देकर एलआइसी कॉलोनी स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान की शिकायत की है और विद्यालय के एक शिक्षक पर कक्षा तीन के एक मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है. इस बच्चे का चेहरा पिटाई से सूज गया है. इस मामले […]

दुमका . अभिभावक महासंघ ने जिले के डीसी को एक आवेदन देकर एलआइसी कॉलोनी स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान की शिकायत की है और विद्यालय के एक शिक्षक पर कक्षा तीन के एक मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है. इस बच्चे का चेहरा पिटाई से सूज गया है. इस मामले में अभिभावकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय प्रबंधन से मुलाकात की. मामले में विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षक की शिकायत को गंभीरता से लिया तथा माना कि उक्त शिक्षक बच्चों के साथ ऐसी मारपीट पहले भी कर चुका है.मामले में अभिभावकों ने सेक्रेड हर्ट विद्यालय प्रबंधन सेे उस शिक्षक के खिलाफ कड़ा निर्णय लेने और उसे हटाने की मांग की है. इधर डीसी को अभिभावक संघ के संयोजक रुपम किशोर सिंह द्वारा दिये आवेदन में कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है. ————-फोटो-पिटाई————-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >