खबरें विश्वविद्यालय की-1

संबद्ध कॉलेज महासंघ की बैठक कलदुमका . संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय इकाई की एक अहम बैठक 16 मई को दोपहर 12 बजे प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में आयोजित होगी, जिसमें झारखंड सरकार से स्थायी संबद्धता प्राप्त डिग्री महाविद्यालयों को अंगीभूत कराने की रणनीति तैयार की जायेगी. कार्यकारी अध्यक्ष मुकुल कुमार […]

संबद्ध कॉलेज महासंघ की बैठक कलदुमका . संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय इकाई की एक अहम बैठक 16 मई को दोपहर 12 बजे प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में आयोजित होगी, जिसमें झारखंड सरकार से स्थायी संबद्धता प्राप्त डिग्री महाविद्यालयों को अंगीभूत कराने की रणनीति तैयार की जायेगी. कार्यकारी अध्यक्ष मुकुल कुमार सिंह ने कहा कि पिछली कैबिनेट की मीटिंग के बाद दुमका में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महासंघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया था कि छह माह के अंदर संबद्ध डिग्री कॉलेजों का सरकारीकरण कर दिया जायेगा. बजट में प्रश्नकाल के दौरान भी स्वयं मुख्यमंत्री ने दोहराया था कि डिग्री कॉलेजों को अंगीभूत करने के लिए नियमानुकूल कार्रवाई की जायेगी. डॉ सिंह ने कहा कि उक्त बैठक में तमाम डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक प्रतिनिधि, शिक्षकेत्तर कर्मचारी आदि मिलकर आंदोलन की रूपरेखा को लेकर रणनीति तय करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >