हूल दिवस की तैयारी को लेकर हुई बैठक

संवाददाता, दुमका गोटा भारोत सिदो कान्हू हूल वैसी की बैठक जोहार मानव संसाधन विकास केंद्र दुमका में हुई. जिसमें दुमका के अलावा कोलकाता एवं वीरभूम जिले के आदिवासी बुद्धिजीवियों ने भाग लिया. जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त आइपीएस अधिकारी सह वैसी के अध्यक्ष सिदो हेंब्रम ने किया. जिसमें मुख्य रूप से 30 जून को हूल दिवस पर […]

संवाददाता, दुमका गोटा भारोत सिदो कान्हू हूल वैसी की बैठक जोहार मानव संसाधन विकास केंद्र दुमका में हुई. जिसमें दुमका के अलावा कोलकाता एवं वीरभूम जिले के आदिवासी बुद्धिजीवियों ने भाग लिया. जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त आइपीएस अधिकारी सह वैसी के अध्यक्ष सिदो हेंब्रम ने किया. जिसमें मुख्य रूप से 30 जून को हूल दिवस पर साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में सिदो कान्हू के शहादत स्थल से कोलकाता के सिदो कान्हू डाहार तक मोटरसाइकिल रैली के प्रस्ताव पर चर्चा की गयी. यह रैली 30 जून से शुरू होकर सात जुलाई को समाप्त होगी. रैली में मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल के युवा वर्ग शामिल होंगे. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर कोलकाता से आये विश्वंभर भूरा, वीरभूम के मंगल हेंब्रम एवं कमल बास्की ने विभिन्न संगठनों के साथ समन्वय की जरूरत पर जोर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >