क्राईम// थाना में लगायी सुरक्षा की गुहार

प्रतिनिधि, काठीकुंडप्रखंड के बड़ाभालकी निवासी संतोष सोरेन ने काठीकुंड थाना में आवेदन देते हुए अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार संतोष के ट्रैक्टर ड्राइवर सरसाबाद डोम टोला से बालू लेकर बड़ाभालकी स्थित घर जा रहा था. तभी सालदाहा गांव के तेमेथियूस हांसदा ने ट्रैक्टर का रास्ता रोक […]

प्रतिनिधि, काठीकुंडप्रखंड के बड़ाभालकी निवासी संतोष सोरेन ने काठीकुंड थाना में आवेदन देते हुए अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार संतोष के ट्रैक्टर ड्राइवर सरसाबाद डोम टोला से बालू लेकर बड़ाभालकी स्थित घर जा रहा था. तभी सालदाहा गांव के तेमेथियूस हांसदा ने ट्रैक्टर का रास्ता रोक कर रंगदारी मांगी. चालक ने अपने मालिक को फोन पर इसकी सूचना दी, जिसके बाद वाहन मालिक ने रंगदारी का विरोध किया और ट्रैक्टर अपने साथ ले गया और इसी को लेकर संतोष ने अपने व अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी एनएस दादेल को आवेदन दिया है. संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >