बरात में आये व्यक्ति से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ाबरात में आये एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे घायल कर देने के मामले में पुलिस ने पकदाहा गांव के तीन व्यक्ति के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार केंदपहाड़ी के सरदार सरगेस मुर्मू 11 मई को गांव के रावण मरांडी के बेटे की बरात में पकदाहा गया […]

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ाबरात में आये एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे घायल कर देने के मामले में पुलिस ने पकदाहा गांव के तीन व्यक्ति के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार केंदपहाड़ी के सरदार सरगेस मुर्मू 11 मई को गांव के रावण मरांडी के बेटे की बरात में पकदाहा गया हुआ था. जहां उसे बिना वजह पकदाहा गांव के जीतु, प्रेम व सुभाष ने गाली गलौज की तथा लाठी से मारकर उसका सिर फोड़ दिया व एक दांत भी तोड़ डाले. रिश्तेदारों ने उसे घायल अवस्था में मोहलपहाड़ी मसीही अस्पताल में भर्ती कराया. थाना में इन तीनों के विरुद्ध कांड संख्या 49/15 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >