जामा : मा थाना क्षेत्र के सिमरा पंचायत के कुंडाडीह में जरमुंडी प्रखंड के ग्राम चोरडीह से 11 मई को रात में बरात मोतीलाल यादव के घर आयी थी. बरातियों को खाना खिलाया जा रहा था, इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि एक बरातियों के साथ जमकर मारपीट सरातियों द्वारा की गयी.
जिसमें मची अफरा-तफरी में 13 वर्षीय बालक जरमुंडी थाना के वशधुटिया गांव के शालीग्राम मरीक का लड़का छोटू बेहोश हो गया. जिसे ईलाज के लिए जामा सीएचसी लाया गया. जहां चिकित्सक के नहीं होने की वजह से तुरंत दुमका के बाद उसे रांची रेफर कर दिया गया. रांची में ईलाज के क्रम में लड़के की मौत हो गयी. लड़के को माथे में गंभीर चोट लगी थी.
