निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ छात्र चेेतना संगठन का विरोध प्रदर्शन

स्कूल संचालकों का पुतला फूंकानहीं माना तो होगी प्राथमिकी दर्जप्रतिनिधि, दुमका निजी व अल्पसंख्यक स्कूलों की मनमाने रवैये के खिलाफ छात्र चेेतना संगठन द्वारा मंगलवार को शहर के टीन बाजार चौक में विद्यालय संचालकों का पुतला दहन किया गया. संगठन प्रमुख हिमांशु मिश्रा ने कहा कि अब निजी व अल्पसंख्यक विद्यालय प्रबंधन ओछी हरकत पर […]

स्कूल संचालकों का पुतला फूंकानहीं माना तो होगी प्राथमिकी दर्जप्रतिनिधि, दुमका निजी व अल्पसंख्यक स्कूलों की मनमाने रवैये के खिलाफ छात्र चेेतना संगठन द्वारा मंगलवार को शहर के टीन बाजार चौक में विद्यालय संचालकों का पुतला दहन किया गया. संगठन प्रमुख हिमांशु मिश्रा ने कहा कि अब निजी व अल्पसंख्यक विद्यालय प्रबंधन ओछी हरकत पर उतर आया है. जिला प्रशासन के आदेश के बावजूद विद्यालय प्रबंधन फी के मामले को लेकर अपनी मनमानी कर रहा है. विद्यालय प्रबंधन द्वारा कंप्यूटर फी, डेवलपमेंट फी, री एडमिशन फी के नाम पर प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपये का अवैध कारोबार हो रहा है. इन हरकतों को संघ कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और निजी विद्यालय अगर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. वहीं संघ मुख्यमंत्री से मिलकर निजी विद्यालयों पर लगाम लगाने के लिए राज्य के साथ जिला शिक्षा प्राधिकार गठन करने की मांग करेगा. मौके पर केंद्रीय प्रमुख हिमांशु मिश्रा, संताल परगना प्रभारी राजीव मिश्रा, जिला प्रमुख शिवनारायण कुमार, प्रमुख भीमसेन हेंब्रम, नगर प्रमुख राहुल मंडल, महासचिव कुणाल कुमार, सचिव बबलू मंडल, ओंकार कुमार, प्रकाश कुमार, मानव वर्मा, केंद्रीय समिति सदस्य आनंद कुमार झा, अमित चालक, आशुतोष सिंह, असरफ खान, अभिशेक कुमार आदि मौजूद थे. ……………………………….फोटो 12 दुमका सीसीएस पुतला दहन करते सीसीएस के सदस्य. ………………………………..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >