संवाददाता, दुमकासरकारी बस स्टैंड के लिए जमीन का अधिग्रहण 26 मई 1961 को किया गया था. 8 एकड़ 17 डिसमिल के इस भूखंड का अधिग्रहण बिहार के राज्यपाल द्वारा जारी की गयी अधिसूचना के आधार पर दुमका के तत्कालीन उपायुक्त तथा तत्कालीन भागलपुर के आयुक्त द्वारा किया गया था तथा जमीन का हस्तांतरण किया गया था. यह भूखंड खाता संख्या 1644 के तहत है. इसमें से एक एकड़ सात डिसमिल जमीन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रमंडलीय कार्यालय के लिए अधिग्रहित की गयी थी, जबकि दुमका प्रतिष्ठान के कार्यालय एवं बस पड़ाव के लिए 3 एकड़ तथा दुमका कर्मशाला (खराब बसों की मरम्मति आदि के लिए गैराज) के लिए कुल 4 एकड़ 10 डिसमिल जमीन अधिग्रहित की गयी थी. शहर के बीच अवस्थित इतने बड़े भूखंड के विभिन्न हिस्सों में काफी पहले से ही छिटपुट जमीन अतिक्रमित होती रही है.इस कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने संकेत दिया है कि यहां पहले से हुए अतिक्रमण पर भी शीघ्र कार्रवाई होगी और पूरे बस पड़ाव की सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जायेगा.
अंदर के लिए// 1961 में हुआ था सरकारी बस स्टैंड के लिए जमीन अधिग्रहण
संवाददाता, दुमकासरकारी बस स्टैंड के लिए जमीन का अधिग्रहण 26 मई 1961 को किया गया था. 8 एकड़ 17 डिसमिल के इस भूखंड का अधिग्रहण बिहार के राज्यपाल द्वारा जारी की गयी अधिसूचना के आधार पर दुमका के तत्कालीन उपायुक्त तथा तत्कालीन भागलपुर के आयुक्त द्वारा किया गया था तथा जमीन का हस्तांतरण किया गया […]
