सेविका के चयन पर उठाया सवाल

शिकारीपाड़ा. प्रखंड के चांदपुर में 22 अप्रैल को सेविका पद के चयन को लेकर आयोजित ग्रामसभा में मुखिया का जाली हस्ताक्षर कर सेविका चयन का मामला प्रकाश में आया है. मुखिया श्याम मरांडी ने आरोप है कि महिला पर्यवेक्षिका किरण भेंगरा ने ग्राम चांदपुर में आंगनबाड़ी सेविका चयन के लिए ग्रामसभा में उनकी अनुपस्थिति में […]

शिकारीपाड़ा. प्रखंड के चांदपुर में 22 अप्रैल को सेविका पद के चयन को लेकर आयोजित ग्रामसभा में मुखिया का जाली हस्ताक्षर कर सेविका चयन का मामला प्रकाश में आया है. मुखिया श्याम मरांडी ने आरोप है कि महिला पर्यवेक्षिका किरण भेंगरा ने ग्राम चांदपुर में आंगनबाड़ी सेविका चयन के लिए ग्रामसभा में उनकी अनुपस्थिति में जाली हस्ताक्षर कर सेविका का अवैध रूप से चयन किया गया है. प्रभारी बीडीओ सह सीओ मोहन लाल मरांडी ने महिला पर्यवेक्षिका को 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >