कोर्ट प्रतिनिधि, दुमकाशहर के सिंधी चौक स्थित माखनभोग मिठाई दुकान में गुरुवार की शाम मारपीट होने से अफरा तफरी मच गयी. दुकान के मालिक डंगालपाड़ा निवासी नवीन कुमार साह ने बताया कि उसके दुकान पर नोनीहथवारी का लक्ष्मी मंडल अपने साथियों के साथ दुकान पर आया और सामान लेने के बाद पांच सौ रुपये देने की बात कहते हुए बाकी पैसे लौटाने की मांग करने लगा. जबकि उसने पैसा नहीं दिया था. इसी बात को लेकर बकझक होने लगी और लक्ष्मी मंडल अपने साथियों के साथ मारपीट करते हुए तोड़फोड़ करने लगा. दुकान पर रखी मिठाई को उठाकर सड़क पर फेंक दिया. शीशा का काउंटर भी फोड़ डाला. शीशा तोड़ने के क्रम में उसका हाथ भी जख्मी और लहुलुहान हो गया. दुकानदार को भी मारपीट कर घायल कर दिया. घटना को लेकर नवीन कुमार साह ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है.———————-बाइक की चोरीदुमका कोर्ट . शहर के दुर्गास्थान रोड में रहने वाले अनिरवान चक्रवर्ती की मोटरसाइकिल चेारी हो गयी है. बुधवार की शाम अनिरवान अपने घर के सामने अपनी मोटरसाइकिल जेएच 04 सी 8682 खड़ा कर अंदर गये. कुछ देर बाद जब वे बाहर निकले, तो मोटरसाइकिल गायब थी. खोजबीन करने के बाद भी उन्हें अपनी मोटरसाइकिल नहीं मिली, तो नगर थाना में मामला दर्ज कराया.
पंेज-3// सिंधी चौक स्थित दुकान माखनभोग में मारपीट
कोर्ट प्रतिनिधि, दुमकाशहर के सिंधी चौक स्थित माखनभोग मिठाई दुकान में गुरुवार की शाम मारपीट होने से अफरा तफरी मच गयी. दुकान के मालिक डंगालपाड़ा निवासी नवीन कुमार साह ने बताया कि उसके दुकान पर नोनीहथवारी का लक्ष्मी मंडल अपने साथियों के साथ दुकान पर आया और सामान लेने के बाद पांच सौ रुपये देने […]
