डीसी के आदेश के बाद भी छात्रों को नहीं मिला पोशाक

शिकारीपाड़ा. उपायुक्त के आदेश के एक महीने बीत जाने के बावजूद राजकीय बुनियादी विद्यालय बरमसिया में छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक वितरण नहीं किया गया है. वित्तीय वर्ष 2014-15 के 145 नामांकित छात्र-छात्राओं के बदले 138 छात्रों की राशि आवंटित है. विद्यालय से पोशाक पाने की आशा कर रहे छात्रों को और ना ही विद्यालय संचालकों […]

शिकारीपाड़ा. उपायुक्त के आदेश के एक महीने बीत जाने के बावजूद राजकीय बुनियादी विद्यालय बरमसिया में छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक वितरण नहीं किया गया है. वित्तीय वर्ष 2014-15 के 145 नामांकित छात्र-छात्राओं के बदले 138 छात्रों की राशि आवंटित है. विद्यालय से पोशाक पाने की आशा कर रहे छात्रों को और ना ही विद्यालय संचालकों को ही पता है कि कब उन्हें पोशाक मिलेगी. प्रधानाध्यापिका प्रभावती कुमारी ने बताया कि विद्यालय का खाता पूर्व अध्यक्ष के नाम पर है. नयी समिति गठन के बाद अध्यक्ष के नाम का अनुमोदन जिला से प्राप्त नहीं हुआ है, ऐसे में राशि की निकासी नहीं होने से पोशाक नहीं खरीदा गया है. बीइइओ लंबोदर महतो ने बताया कि प्रखंड में 5 या 6 विद्यालय में पोशाक का वितरण नहीं किया गया है. राजकीय बुनियादी विद्यालय बरमसिया में राशि निकासी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. जल्द ही पोशाक का वितरण कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >