पेज-3// मारपीट के विरोध में चालक हुए गोलबंद,

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा प्रखंड के मंझलाडीह के ग्रामीणों द्वारा एक बोल्डर ट्रक चालक के साथ मारपीट किये जाने के विरोध में गोलबंद होकर गुरुवार को मुख्य सड़क को जाम कर दिया. बोल्डर ट्रक व डंपर चालक संघ ने मंझलाडीह से मुख्य सड़क तक पहुंच पथ को करीब 3 घंटे तक जाम रखा. सड़क जाम की सूचना […]

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा प्रखंड के मंझलाडीह के ग्रामीणों द्वारा एक बोल्डर ट्रक चालक के साथ मारपीट किये जाने के विरोध में गोलबंद होकर गुरुवार को मुख्य सड़क को जाम कर दिया. बोल्डर ट्रक व डंपर चालक संघ ने मंझलाडीह से मुख्य सड़क तक पहुंच पथ को करीब 3 घंटे तक जाम रखा. सड़क जाम की सूचना पाकर ग्राम प्रधान बाबूलाल किस्कू व मुखिया जाम स्थल पर पहुंचे और रविवार को फैसला करने का आश्वासन देकर जाम हटवाया. संघ के मुन्ना सिंह, रामदास मुर्मू, जलालुद्दीन अंसारी, बगान बास्की, हेमंत मड़ैया आदि ने कहा कि जब तक इस मामले पर फैसला नहीं किया जायेगा तब तक इस पहुंच पथ पर बोल्डर ट्रक या डंपर का परिचालन बंद रहेगा. ………………………….फोटो 07 शिकारीपाड़ा 1 सड़क जाम कर प्रदर्शन करते चालक. …………………………

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >