सरकारी बस डीपो में फिर शुरु हुआ अतिक्रमण !

दुमका . सरकारी बस डीपो में एक बार फि र से अतिक्रमण करने की कोशिश तेज हो गयी है. बुधवार को सौ की संख्या में लोग यहां एकत्रित हुए और तंबू-तिरपाल गाड़ा. पूर्व में इस सरकारी बस डीपो के अलग-अलग छोर पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य हो चुके हैं. आज जो कवायद अतिक्रमण के लिए […]

दुमका . सरकारी बस डीपो में एक बार फि र से अतिक्रमण करने की कोशिश तेज हो गयी है. बुधवार को सौ की संख्या में लोग यहां एकत्रित हुए और तंबू-तिरपाल गाड़ा. पूर्व में इस सरकारी बस डीपो के अलग-अलग छोर पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य हो चुके हैं. आज जो कवायद अतिक्रमण के लिए शुरू हुई, तो मामला जिला प्रशासन तक भी पहुंचा. इससे पहले नियंत्रण कक्ष के सामने महापुरुषों के नाम पर मंदिर बनाने के मामले की भी रिपोर्ट की गयी थी. आज बुधवार को जब ये लोग चूहा बागान से सटे बस डिपो के जमीन पर कब्जे के लिए पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने विरोध किया और खबर आयी कि लाठी-डंडे से लैस स्थानीय लोगों ने उन्हें खदेड़ दिया. बाद में यह सभी झाड़ जंगल वाले इलाकें में चले गये और वहां तंबु लगाने के साथ ही भोजन भी पकाया. खबर के मुताबिक डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सूचना पाकर डीटीओ महेश कुमार संथालिया को जांच एवं कार्रवाई के लिए कहा है. बता दें कि गुरूवार को एसडीओ के नेतृत्व में शहरी में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जानेवाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >