काठीकुंड : तेलियाचक बाजार स्थित हाटपाड़ा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो व्यक्ति घायल हो गए़ दोनों पक्षों के लिखित आवेदन के तहत कुल आठ पर मुकद्मा दर्ज किया गया.
तेलियाचक बाजार के फुपू आलम व संदीप कुमार के बीच हाट के जमीन को लेकर कहासुनी हुई थी, जो मारपीट तक पहुंच गयी़ प्रथम पक्ष के संदीप कुमार ने फुनू आलम, कारू आलम, कारू आलम, लालू आलम व सकिल आलम पर गुट बना कर जान से मारने की नीयत से मारपीट करते हुए चाकू से वार कर जख्मी करने का मामला दर्ज कराया है.
मारपीट में संदीप की दाहिने आंख में गंभीर चोट आयी है़ वहीं फुनू ने संदीप कुमार, बाबुल कुमार, वासु मंडल व दीपू भगत पर नजायज मजमा बनाकर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सब्जी बेचने के क्रम में मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है़
दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी एनएस दादेल ने बताया कि तेलियाचक बाजार में लगने वाले हटिया में सरकारी जमीन के आसपास दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जा कर दुकान लगाने व सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर अतिक्रमण किये जाने से आये दिन विवाद होते रहता है. इसे देखते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जमीन के जांच के लिए सीओ को प्रतिवेदन भेज दिया गया है़
