तिलाबाद आंगनबाडी केंद का चापानल खराब,बच्चें परेशान

प्रतिनिधि, मसलियाप्रखंड अंतर्गत आमगाछी पंचायत के तिलाबाद आंगनबाडी केंद का चापानल खराब पड़ा है. केंद की सेविका नियती गोरांई से मिली जानकारी के अनुसार आंगनबाडी कंेद पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा कई वषार्ें पहले यहां चापानल लगाया गया था, साल भर के बाद चापानल खराब हो गया है. इसकी सूचना बाल विकास परियोजना कार्यालय […]

प्रतिनिधि, मसलियाप्रखंड अंतर्गत आमगाछी पंचायत के तिलाबाद आंगनबाडी केंद का चापानल खराब पड़ा है. केंद की सेविका नियती गोरांई से मिली जानकारी के अनुसार आंगनबाडी कंेद पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा कई वषार्ें पहले यहां चापानल लगाया गया था, साल भर के बाद चापानल खराब हो गया है. इसकी सूचना बाल विकास परियोजना कार्यालय मसलिया के अलावे पंचायत के मुखिया को भी दी गयी है. लेकिन एक महिना बीत जाने के बावजूद आंगनबाडी केंद के खराब चापानल के मरम्मती की दिशा में कोई पहल नहीं हुई है. यही वजह है कि आंगनबाडी के बच्चे प्यास लगने पर पढ़ाई के दौरान घर चले जाते हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती है. वहीं केंद की सहायिका को भी खाना बनाने के लिए पानी गांव के चापानल से लाना पड़ता है. इस संबंध में पंचायत के मुखिया लगोनी मुर्मू ने बताया कि तिलाबाद गांव में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन कर जलसहिया का चयन हो गया है. विभाग द्वारा अभी तक समिति के खाता में चापानल मरम्मती के लिए राशि नहीं भेजी गयी है. आवंटन मिलने के बाद ही पंचायत के सभी खराब चापानलों की मरम्मती करा दी जायेगी. …………………………………………फोटो-4 डीएमके /मसलियाखराब पड़ा तिलाबाद आंगनबाडी कंेद का चापानल. ——————————-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >