प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा प्रखंड में वांकीजोर पंचायत के मनियाचुआ गांव के एक लड़के को कलियाचक मालदा में 20 हजार में बेच दिये जाने का मामला चर्चा में है. छात्र के पिता मोहन कुमार देहरी ने बताया कि उनका पुत्र सामा देहरी अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय गोपीकांदर में नवम वर्ग का छात्र है. विद्यालय से छुट्टी लेकर घर मनियाचुआ आया था, जो 21 अप्रैल से गायब है. आसपास के गांवों में पूछताछ से पता चला कि शरबेड़ा गांव के लोगा देहरी पिता सूर्या देहरी, जो लोबा पाड़ा का जमाई है, उसने बहला फूसलाकर उसके बेटे को गाजियाबाद उत्तर प्रदेश ले गया है. पड़ताल करने के बाद लोबा देहरी की पत्नी ने एक मोबाइल नंबर दिया, जिस पर संपर्क करने पर पता चला कि कलियाचक मालदा पश्चिम बंगाल निवासी किसी बाबूलाल के हाथों लोबा देहरी को उसने 20 हजार रूपये में बेच दिया है. थाना प्रभारी एसके सुमन ने बताया कि इस संबंध में कोई लिखित सूचना नहीं मिली है. …………………..फोटो 03 शिकारीपाड़ा 1 व 2 1. मोहन देहरी (पिता)2. सामा देहरी (पुत्र)…………………..
क्राईम// पेज-3//मनियाचुआ के लड़के को मालदा में बेचा गया
प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा प्रखंड में वांकीजोर पंचायत के मनियाचुआ गांव के एक लड़के को कलियाचक मालदा में 20 हजार में बेच दिये जाने का मामला चर्चा में है. छात्र के पिता मोहन कुमार देहरी ने बताया कि उनका पुत्र सामा देहरी अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय गोपीकांदर में नवम वर्ग का छात्र है. विद्यालय से छुट्टी […]
