अधिसूचना 24 मई को जारी की जायेगी नामांकन की तिथि 29 मई संवाददाता, दुमकादुमका प्रेस क्लब के कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को क्लब के मुख्य संरक्षक राय सच्चिदानंद की अध्यक्षता में रेडक्रॉस भवन में हुई. जिसमें प्रेस क्लब के चुनाव की तिथि 31 मई निर्धारित की गयी. तय किया गया कि कार्यसमिति का चुनाव तीन वर्ष के लिए होगा. मतदाता सूची का प्रकाशन 10 मई को होगा. जबकि चुनाव की अधिसूचना 24 मई को जारी की जायेगी. नामांकन की तिथि 29 मई और समय दिन के 10 से 12 बजे तक निर्धारित किया गया. नामांकन दाखिल करने के लिए एक प्रस्तावक और तीन समर्थकों का होना अनिवार्य है. चुनाव करवाने के लिए तीन सदस्यीय चुनाव पर्यवेक्षण समिति का गठन किया गया. जिसमें गौतम चटर्जी को निर्वाची पदाधिकारी और रविकांत सुमन एवं अश्विनी मिश्रा को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. चुनाव 11 पदों के लिए होगा और एक सदस्य को 11 वोट देने का अधिकार होगा. 31 मई को 10 से 11 बजे तक नामांकन पत्रों की संविक्षा, 11 से 11़ 30 बजे तक नाम वापसी, 12 बजे मतपत्र का प्रकाशन, 1़ से 3 बजे तक मतदान, 3़ 30 से 4़ 30 बजे तक मतगणना और 5 बजे परिणाम की घोषणा एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया जायेगा. वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए सदस्यता अभियान को अंतिम रूप देते हुए बताया गया कि दुमका प्रेस क्लब में कुल 85 सदस्य बन गये हैं. 2014-15 में बने सदस्यों के नवीनीकरण के लिए आठ मई को अंतिम तिथि निर्धारित किया गया. यह भी तय किया गया कि अगले वित्तीय वर्ष से 15 मार्च से 15 अप्रैल तक सदस्यता अभियान और नवीनीकरण का समय होगा.
ओके..... 31 को होगा दुमका प्रेस क्लब का चुनाव
अधिसूचना 24 मई को जारी की जायेगी नामांकन की तिथि 29 मई संवाददाता, दुमकादुमका प्रेस क्लब के कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को क्लब के मुख्य संरक्षक राय सच्चिदानंद की अध्यक्षता में रेडक्रॉस भवन में हुई. जिसमें प्रेस क्लब के चुनाव की तिथि 31 मई निर्धारित की गयी. तय किया गया कि कार्यसमिति का चुनाव […]
