रानीश्वर. शिक्षा विभाग की ओर से रानीश्वर प्रखंड के लिए दिनकर झा को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी बनाया गया है़ श्री झा ने रानीग्राम मध्य विद्यालय में योगदान किया है. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह बीआरसी समन्वयक विमलकांत झा ने बताया कि सरकार ने एक प्रखंड में एक ही निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी का पद सृजित किया है़ जिले में वरीयता के आधार पर श्री झा को रानीश्वर प्रखंड में पदस्थापित किया गया है़ इसके पहले रानीश्वर में दो व्ययन एवं निकासी पदाधिकारी कार्यरत थे़ पहले यहां निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी का 14 पद सृजित था़ सरकार द्वारा उस पदों को घटाते हुए एक प्रखंड में एक ही पद सृजित किया गया है.
दिनकर झा बनाये गये निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी
रानीश्वर. शिक्षा विभाग की ओर से रानीश्वर प्रखंड के लिए दिनकर झा को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी बनाया गया है़ श्री झा ने रानीग्राम मध्य विद्यालय में योगदान किया है. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह बीआरसी समन्वयक विमलकांत झा ने बताया कि सरकार ने एक प्रखंड में एक ही निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी का पद […]
