भवन मात्र है काठीकुंड का प्रथमवर्गीय पशु चिकित्सालय

प्रतिनिधि,काठीकुंडतेलियाचक बाजार स्थित प्रथमवर्गीय पशु चिकित्सालय में लंबे समय से चिकित्सीय सुविधा एक कंपाउंडर के भरोसे ही चल रही है. वर्ष 2013 के जनवरी माह में चिकित्सालय नये भवन में शिप्ट किया गया. लाखो की लागत से भवन तो बना दिया गया,पर पशुओ के उपचार संबंधी बेहतर व्यवस्था यहां अब तक नही है. पदस्थापित चिकित्सक […]

प्रतिनिधि,काठीकुंडतेलियाचक बाजार स्थित प्रथमवर्गीय पशु चिकित्सालय में लंबे समय से चिकित्सीय सुविधा एक कंपाउंडर के भरोसे ही चल रही है. वर्ष 2013 के जनवरी माह में चिकित्सालय नये भवन में शिप्ट किया गया. लाखो की लागत से भवन तो बना दिया गया,पर पशुओ के उपचार संबंधी बेहतर व्यवस्था यहां अब तक नही है. पदस्थापित चिकित्सक डां समीर सहाय यहां के साथ काठीकुंड प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी,गोपीकांदर प्रथमवर्गीय पशु चिकित्सालय व गोपीकांदर के पशु चिकित्सा पदाधिकारी और दुमका रेफरल अस्पताल में प्रभार पर है. ऐसे में उनका सेवाये काठीकुंड और गोपीकांदर चिकित्सालय को काफी कम मिलती है. डां सहाय का ज्यादा वक्त दुमका रेफरल में ही बीतता है. वही अगर बात यहां दवाओ की करे तो साधारण व प्राथमिक स्तर के अनुरूप ही दवाये यहा उपलब्ध है. कुत्ते के काटने सहित अन्य गंभीर बीमारियो के ईलाज के लिए यहां दवाईया उपलब्ध नही है. बिजली की असुविधा के कारण वैसी दवाईया या वैक्सीन उपलब्ध नही है,जो फ्रिज में रखे जाते है. पशु चिकित्सालय के कर्मी सुभाष ने बताया कि बिजली के लिए आवेदन दिया जा चुका है. चिकित्सीय सुविधाए नही होने के कारण अपने पशुओ के ईलाज के लिए पहुंचने वाले व्यक्तियो को अकसर यहां से निराश वापस जाते देखा जाता है. हालांकि साधारण रोगो का ईलाज कंपाउंडर अपने स्तर से कर देते है. पर अब चुकि लोग चिकित्सा केंद्र की स्थिति से अवगत हो चुके है,इसी कारण वे अपने पशु का ईलाज गांव में झोलाछाप डाक्टर से करवा लेते है. …………………………फोटो 30 डीएमके काठीकुंड 1काठीकुंड का प्रथमवर्गीय पशु चिकित्सालय…………………………………..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >