टॉपरों की ख्वाईश आसमान छूने की

रानीश्वर : मैट्रिक की परीक्षा में दुमका जिला टॉपर बने संदीप सेन की दिली ख्वाहिश सिविल इंजीनियर बनने की है़ सदर प्रखंड के रानीबहाल उच्च विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा में 459 नंबर लाकर संदीप जिला टॉपर बना है़. इस सफलता का श्रेय उसने अपने माता पिता के अलावा रानीबहाल उच्च विद्यालय के शिक्षक सुमन […]

रानीश्वर : मैट्रिक की परीक्षा में दुमका जिला टॉपर बने संदीप सेन की दिली ख्वाहिश सिविल इंजीनियर बनने की है़ सदर प्रखंड के रानीबहाल उच्च विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा में 459 नंबर लाकर संदीप जिला टॉपर बना है़.
इस सफलता का श्रेय उसने अपने माता पिता के अलावा रानीबहाल उच्च विद्यालय के शिक्षक सुमन दत्त, शिक्षिका अनिमा खां व प्रियदर्शिनी देहरी तथा अपने ट्यूशन शिक्षक संजीव पाल, पार्थ महतो व अनुज मिश्र को दिया है.
संदीप सेन का पालन पोषण अति साधारण परिवार में हुआ है. मां प्रतिमा सेन व पिता अरधेंदु सेन ने बताया कि बेटे को आगे पढ़ाने की इच्छा जरूर है पर हमारी आर्थिक स्थिति कमजोर है़ परिवार का सारा खर्च एक छोटे से दुकान के भरोसे चल रहा है. छोटी सी जगह पर रहकर जिला टॉपर बनने से संदीप के माता पिता काफी खुश है़ं
शुभदीप बैंक मैनेजर व गौरव बनना चाहता है डॉक्टर
रानीश्वर : रानीबहाल उच्च विद्यालय से जिला टॉप टेन में से चौथा स्थान प्राप्त करने वाले शुभदीप पाल बैंक मैनेजर व पांचवा स्थान प्राप्त करनेवाले गौरव पाल डॉक्टर बनना चाहता है़ उसने अपनी मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर परिणाम का श्रेय अपने स्कूल के शिक्षकों को दिया है़ रानीबहाल में मात्र तीन शिक्षक रहने के बावजूद अच्छी रिजल्ट होने पर अभिभावकों ने भी खुशी जाहिर की है़
नोनीहाट : नोनीहाट रानी सोनावती कुमारी हाई स्कूल के छात्र दीपक कुमार स्कूल टॉपर बने हैं. दुमका जिला में टॉप 40 में स्थान प्राप्त कर उसने स्कूल का नाम रोशन किया है. दीपक ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय शिक्षकों के साथ-साथ माता एवं पिता शंकर साह को देते हैं. दीपक सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >