राष्ट्रव्यापी हड़ताल की सफलता को लेकर की नुक्कड़ सभा

प्रतिनिधि, दुमका झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन द्वारा 30 अप्रैल को होने वाले राष्ट्रव्यापी हड़ताल के प्रचार प्रसार को लेकर मंगलवार को अध्यक्ष गजेंद्र कुमार के नेतृत्व में नुक्कड़ सभा आयोजित की गई. नुक्कड़ सभा में ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बिल 2015 का विरोध किया गया और राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गई. सभा को […]

प्रतिनिधि, दुमका झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन द्वारा 30 अप्रैल को होने वाले राष्ट्रव्यापी हड़ताल के प्रचार प्रसार को लेकर मंगलवार को अध्यक्ष गजेंद्र कुमार के नेतृत्व में नुक्कड़ सभा आयोजित की गई. नुक्कड़ सभा में ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बिल 2015 का विरोध किया गया और राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गई. सभा को सचिव अमरेश कुमार सिन्हा, संताल परगना मोटर मजदूर संघ के महामंत्री एवं यूनियन के राज्य महामंत्री अखिलेश कुमार झा, सीआईटीयू के सदस्य ऐहतेशाम अहमद ने भी संबोधित किया. मौके पर कोषाध्यक्ष चंदन झा, मो मुस्ताक, रवि थापा, सुरेंद्र सिंह, मो कुर्बान, विनोद राउत, विजय जायसवाल, राम नारायण गुप्ता, अजय गुप्ता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >