प्रतिनिधि, नोनीहाट29 वें श्री रामचरितमानस महायज्ञ के चौथे दिन नोनीहाट में प्रवचन करते हुए मानस मर्मज्ञ कृष्ण प्रताप तिवारी ने कहा कि भक्तों के प्रेम के वश में होकर ही पारब्रह्म परमात्मा निराकार से साकार स्वरूप धारण करते हैं. भगवान अपने भक्तों के ऊपर कृपा करके उनको दर्शन देने के लिये अवतार के रूप में अवतरित होते हैं. चित्रकूट के पधारे संत कृष्ण प्रताप तिवारी ने बताया कि भारत की धरती पावन व पवित्र है, इसलिए भगवान पवित्र भारतवर्ष में ही जन्म लेते हैं. यहां के स्त्री पुरुष पवित्र हैं, जिनको माता पिता बनाने में भगवान को आनंद आता है. उन्होंने भगवान शिव के राम के रुप में अयोध्या में हुए अवतरण उत्सव पर झांकी प्रस्तुत करवाया. व्यास महेंद्र नाथ तिवारी ने धनुस भंग प्रसंग की श्री राम परशुराम संवाद का वर्णन किया. मेला मैदान में भीड़ आज देखने लायक थी. —————————–नोनीहाट-यज्ञ 1/2/3———————बीएसएनएल उपभोक्ता परेशानप्रतिनिधि, नोनीहाटबीएसएनएल के मोबाइल उपभोक्ता सोमवार से नोनीहाट में बेहद परेशान है. प्राकृतिक आपदा के इस घडी में परिजनों से संपर्क नहीं हो पाने से जहां क्षुब्ध और मायूस हैं वहीं अन्य कंपनी के सिम कार्ड या मोबाइल नंबर पर लोग पोर्ट कराने का मन बना लिया है. उपभोक्ता बताते हैं कि सोमवार से मंगलवार तक लगातार टावर नहीं है और ऐसा बराबर होता रहता है. उपभोक्ता सुमित कुमार बतातेे है कि विभागीय संवेदनहीनता बीएसएनएल की लुटिया डुबो के दम लेगी.
भारत की धरती पावन व पवित्र
प्रतिनिधि, नोनीहाट29 वें श्री रामचरितमानस महायज्ञ के चौथे दिन नोनीहाट में प्रवचन करते हुए मानस मर्मज्ञ कृष्ण प्रताप तिवारी ने कहा कि भक्तों के प्रेम के वश में होकर ही पारब्रह्म परमात्मा निराकार से साकार स्वरूप धारण करते हैं. भगवान अपने भक्तों के ऊपर कृपा करके उनको दर्शन देने के लिये अवतार के रूप में […]
