पेज-3// सर्वदलीय बैठक आज दुमका में

संवाददाता, दुमकाभूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में प्रमुख विपक्षी दलों की बैठक बुधवार को दुमका परिसदन में होगी. इस बैठक में झारखंड विकास मोरचा के केंद्रीय प्रधान महासचिव प्रदीप यादव के अलावा भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी, फारवर्ड ब्लॉक, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल युनाइटेड, झारखंड जनाधिकार मंच, झारखंड पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दल […]

संवाददाता, दुमकाभूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में प्रमुख विपक्षी दलों की बैठक बुधवार को दुमका परिसदन में होगी. इस बैठक में झारखंड विकास मोरचा के केंद्रीय प्रधान महासचिव प्रदीप यादव के अलावा भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी, फारवर्ड ब्लॉक, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल युनाइटेड, झारखंड जनाधिकार मंच, झारखंड पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दल व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे. जेवीएम के केंद्रीय समिति सदस्य पिंटू अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार ने इस देश में अध्यादेश के माध्यम से किसान, दलित, आदिवासी विरोधी भूमि अधिग्रहण कानून लाकर आम जनों को चिंतित कर दिया है. जिसका सबसे अधिक दुष्परिणाम झारखंड जैसे राज्य को भुगतना पड़ेगा. श्री अग्रवाल ने कहा कि यह भूमि अधिग्रहण कानून काला कानून साबित होगा. इस कानून के खिलाफ चार मई को झारखंड बंद का आह्वान किया गया है. इस बैठक में उक्त बंद को सफल बनाने का भी आह्वान किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >