प्रतिनिधि, काठीकुंडकालाझर पंचायत अंतर्गत शहरजोरी गांव मेें एक खपरैल मकान में आग लगने से पशु समेत हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. घटना सोमवार शाम की है. खपरैल का यह मकान रानी बेसरा का है. शाम होने पर वह डिबिया लेकर अपने बकरी व गाय को घर के अंदर बांधने के लिए गयी थी. पशुओं को बांधने के बाद वह मकान से बाहर निकल गयी. इतनी देर में ही ढिबरी गिर जाने से जानवरों के लिए खाने के लिए रखे गये पुआल में आग लग गयी. आग लगने की खबर मिलते ही आसपास के लोग दौडे़-भागे आये. किसी तरह गाय और बकरी को निकाला गया. पर आग की लपटों में तीन बकरियां जल गयी. पशु के अलावा लगभग 20 क्विंटल धान, चांदी के जेवर, कपड़ा, बर्तन जल कर स्वाहा हो गया. संबंध में अंचलाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आग से क्षति का आकलन करने के बाद रिपोर्ट कर दी जायेगी, जिससे प्रभावित को क्षतिपूर्ति के एवज में उचित मुआवजा मिलने का प्रावधान है.———————फोटो27 डीएमके काठीकुंड 1,2,3,4———————–मकान में लगी आग व ग्रामीणो की लगी भीडआग पर नियंत्रण करने का प्रयास करते ग्रामीण
ढिबरी गिरने पुआल में लगी आग , हजारों की क्षति
प्रतिनिधि, काठीकुंडकालाझर पंचायत अंतर्गत शहरजोरी गांव मेें एक खपरैल मकान में आग लगने से पशु समेत हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. घटना सोमवार शाम की है. खपरैल का यह मकान रानी बेसरा का है. शाम होने पर वह डिबिया लेकर अपने बकरी व गाय को घर के अंदर बांधने के लिए गयी […]
