ओके ::: जरिना खातून बनी प्रखंड अध्यक्ष

रानीश्वर . जल सहियाओं की विशेष बैठक रविवार को महेशबाथान हटिया परिसर में शुभंकरी मंडल की अध्यक्षता में हुई़ इसमें जलसहिया के प्रखंड अध्यक्ष के पद पर जरिना खातून का चयन किया गया़ मीडिया प्रभारी अंजना मंडल को बनाया गया़ जलसहिया के प्रखंड अध्यक्ष रीता मंडल को जिला प्रतिनिधि चुने जाने से यहां प्रखंड अध्यक्ष […]

रानीश्वर . जल सहियाओं की विशेष बैठक रविवार को महेशबाथान हटिया परिसर में शुभंकरी मंडल की अध्यक्षता में हुई़ इसमें जलसहिया के प्रखंड अध्यक्ष के पद पर जरिना खातून का चयन किया गया़ मीडिया प्रभारी अंजना मंडल को बनाया गया़ जलसहिया के प्रखंड अध्यक्ष रीता मंडल को जिला प्रतिनिधि चुने जाने से यहां प्रखंड अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था़ जरिना खातून मीडिया प्रभारी थी़ इस दौरान जल सहिया ने मानदेय, पोशाक व साइकिल की मांग के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया़ वहीं जलसहिया के व्यक्तिगत बैंक खाता व ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के बैंक खाते में विभाग द्वारा राशि नहीं भेजे जाने से रोश व्यक्त किया़ इस अवसर पर अन्नपूर्णा भट्टाचार्य, सोनाली गोराई, वीणा हांसदा, दुुलाड़ मुर्मू, सोनाली घोशाल, सुनोदी किस्कू, उमा लायेक, रीता राय आदि थे़………………………….फोटो 26 डीएमके/रानीष्वरमहेशबाथान में बैठक में शामिल जलसहिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >