श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

प्रतिनिधि, सरैयाहाटपांडेकेशो गांव में 27 अप्रैल से 4 मई तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजित की गयी है. जिसको लेकर रविवार को एक भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. यह कलश यात्रा सरवाधाम मंदिर से सरैयाहाट बस्ती, सरैया बाजार, ककनिया, जमुआ पांडेकेशों गांव होते हुए यज्ञ स्थल तक गयी. यात्रा में काफी संख्या में नवयुवती व […]

प्रतिनिधि, सरैयाहाटपांडेकेशो गांव में 27 अप्रैल से 4 मई तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजित की गयी है. जिसको लेकर रविवार को एक भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. यह कलश यात्रा सरवाधाम मंदिर से सरैयाहाट बस्ती, सरैया बाजार, ककनिया, जमुआ पांडेकेशों गांव होते हुए यज्ञ स्थल तक गयी. यात्रा में काफी संख्या में नवयुवती व ग्रामीण महिलाएं शामिल हुई. यज्ञ में मथुरा के कथा वाचक श्री कृष्ण किंकर सत्यनारायणाचार्य जी महाराज व रामायण कथा वाचिका सुश्री श्यामा देवी द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम किया जायेगा. यज्ञ को सफल बनाने में दिल्ली के अभिवक्ता भक्त आनंदी साह व पांडेकेशो गांव के ग्रामीण काफी सहयोग में जुटे हुए है.–फोटो-सरैयाहाट—अभिषेक बने नगर महासचिव व गोपाल बने सचिव प्रतिनिधि, सरैयाहाटसरैयाहाट उच्च विद्यालय प्रांगण में छात्र चेतना संगठन प्रखंड इकाई की एक बैठक प्रखंड प्रभारी अजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिसमें संताल परगना प्रभारी राजीव मिश्रा व वरिष्ठ कार्यकर्ता उदयशंकर पांडेय के देखरेख में प्रखंड इकाई का विस्तार किया गया. इसमें अभिषेक कुमार को नगर महासचिव, गोपाल मांझी को नगर सचिव साथ ही कार्यकारिणी समिति में मानू कुमार , विक्रमादित्य, गौतम कुमार, अनूप कुमार, अमरजीत कुमार को सदस्य बनाया गया. मौके पर सप प्रभारी श्री मिश्रा ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि संगठन के विस्तार का मकसद है राष्ट्र निर्माण में युवा की भागेदारी सुनिश्चित हो. कहा कि सभी कार्यकर्ता निष्ठा व ईमानदारी से छात्रहित, राष्टहित व युवाहित में कार्य करें. मौके पर हंसडीहा के प्रभारी मो आलम, दीपक कुमार मंडल, भवेश कुमार यादव, रविकांत कुमार, विभीषण इत्यादि मौजूद थे.–फोटो-सरैयाहाट–

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >