काठीकुंड . दुमका पाकुड़ मुख्य मार्ग स्थित आलुबेड़ा गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. आस्ताजोड़ा का नईम अंसारी गांव के ही हफिजुद्दीन अंसारी के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर भुरकुंडा हाट की ओर जा रहा था. इसी क्रम में पीछे से मोटरसाइकिल से आ रहे कदमा के ऑरगन सोरेन ने नइम के वाहन के डिक्की मेें ठोकर मार दी, इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और दोनों लोग घायल हो गये. घटना की सूचना पाकर काठीकुंड पुलिस घटना स्थल पर पुहंची और घायलों को इलाज के लिए रिंची अस्पताल ले गई. घटना में नइम को छाती में गंभीर चोट आई है इसे देखते हुए रिंची अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया. जबकि हफिजुद्दीन अंसारी को आंशिक चोटे आयी हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाइक चला रहा ऑरगेन सोरेन नशे की हालत में था.
क्राईम// सड़क हादसे में एक घायल
काठीकुंड . दुमका पाकुड़ मुख्य मार्ग स्थित आलुबेड़ा गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. आस्ताजोड़ा का नईम अंसारी गांव के ही हफिजुद्दीन अंसारी के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर भुरकुंडा हाट की ओर जा रहा था. इसी क्रम में पीछे से मोटरसाइकिल से आ रहे कदमा के […]
