दुमका कोर्ट. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव के साथ बैठक में भाग लेने ग्राम प्रधान मांझी संगठन के भीम प्रसाद मंडल अपने एक सहयोगी के साथ रांची जायेंगे. श्री मंडल ने बताया कि बंदोवस्त पदाधिकारी के द्वारा इस आशय का पत्र मिला है. सरकार के उप सचिव पीतांबर सिंह ने उपायुक्त और बंदोवस्त पदाधिकारी को सूचित किया है कि ग्राम प्रधान मांझी संगठन द्वारा बंदोवस्ती पर्चा 6 (गेंजर सर्वे एवं वर्तमान प्रारूप) एवंं मांग पत्र के अन्य बिंदु पर विचार विमर्श के लिए विभाग के सचिव की अध्यक्षता में 27 अप्रैल को बैठक होनी है. जिसमें संगठन के दो प्रतिनिधि को भाग लेने के लिए सूचित किया गया है.
भूमि सुधार विभाग के सचिव के साथ होगी ग्राम प्रधानों की बैठक
दुमका कोर्ट. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव के साथ बैठक में भाग लेने ग्राम प्रधान मांझी संगठन के भीम प्रसाद मंडल अपने एक सहयोगी के साथ रांची जायेंगे. श्री मंडल ने बताया कि बंदोवस्त पदाधिकारी के द्वारा इस आशय का पत्र मिला है. सरकार के उप सचिव पीतांबर सिंह ने उपायुक्त और बंदोवस्त […]
