स्कूली बच्चों को दी गयी पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जानकारी

दुमका. नीर निर्मल परियोजना के अंतर्गत जिला परियोजना प्रबंधन इकाई एवं डीपीएमसी द्वारा पेटसार पंचायत के बेलटिकरी गांव में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पंचायत की वार्ड सदस्या मुनिया देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम मेंपर्यावरण विशेषज्ञ संतोष कुमार, स्वच्छता विशेषज्ञ कल्याण आस व पर्यावरण विशेषज्ञ रवि कुमार राठौर ने स्कूली […]

दुमका. नीर निर्मल परियोजना के अंतर्गत जिला परियोजना प्रबंधन इकाई एवं डीपीएमसी द्वारा पेटसार पंचायत के बेलटिकरी गांव में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पंचायत की वार्ड सदस्या मुनिया देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम मेंपर्यावरण विशेषज्ञ संतोष कुमार, स्वच्छता विशेषज्ञ कल्याण आस व पर्यावरण विशेषज्ञ रवि कुमार राठौर ने स्कूली बच्चों को पर्यावरण सुरक्षा कवच एवं स्वच्छता के विभिन्न आयामों की जानकारी दी. साथ ही बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया. इस अवसर पर ग्रामीणों एवं ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के माध्यम से सोशल मैपिंग की कार्य योजना तैयार कर गांव की वस्तुस्थिति आदि के बारे में जानकारी एकत्रित की गई. मौके पर प्रधानाध्यापक मो इमुदादुल्लाह, पारा शिक्षक जय कुमार सेन, अब्दुल खां, मुसरत प्रवीण, जलसहिया रूखसार बेगम, सुनीता देवी, धनेश्वर दास, मो मुख्तार, ललिता देवी, अजय लायक, तेतरी देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >