प्रतिनिधि, दुमका स्कूल चलें चलायें अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं व अभिभावकों ने शनिवार को प्रभात फेरी निकाली. जिसमें शामिल छात्राओं ने हेड कोरैया व मधुआडीह आदि गांवों का भ्रमण करते हुए ग्रामीणों को शिक्षा का महत्व बताया और पहले पढ़ाई फिर विदाई, स्कूल चलें चलायें अभियान आदि का नारा लगाया. साथ ही छात्राओं ने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए गरीबी, अशिक्षा या अन्य किसी कारणों से स्कूल छोड़ चुकी बेटियों को शिक्षा से जोड़ने की अपील की गई. इसके बाद विद्यालय में अभिभावकों की बैठक की गई. बैठक में सत्र 2015-16 के नव नामांकित छात्राओं के अभिभावकों को विद्यालय के नियमों की जानकारी दी गई और वार्डन सह शिक्षिका स्टेनशीला सोरेन ने अभिभावकों को पहले पढ़ाई फिर विदाई की शपथ दिलायी. उन्होंने आज कल बेटियों पर हो रहे अत्याचार, शोषण आदि का कारण अशिक्षा बताया. उन्होंने शिक्षा के महत्व, स्कूल चलें चलायें अभियान आदि के महत्व के बारे में अभिभावकों को बताया. मौके पर दसवीं कक्षा की छात्रा रविना खातून ने पहले पढ़ाई फिर विदाई विषय पर भाषण दिया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं, पंचायत समिति के अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पानो किस्कू, क्रय समिति की अध्यक्ष हिमोती मुर्मू एवं बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे…………………………………फोटो 25 दुमका 20 प्रभात फेरी में शामिल छात्राएं………………………………..
विद्यालय चलें चलायें अभियान को लेकर छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी
प्रतिनिधि, दुमका स्कूल चलें चलायें अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं व अभिभावकों ने शनिवार को प्रभात फेरी निकाली. जिसमें शामिल छात्राओं ने हेड कोरैया व मधुआडीह आदि गांवों का भ्रमण करते हुए ग्रामीणों को शिक्षा का महत्व बताया और पहले पढ़ाई फिर विदाई, स्कूल चलें चलायें अभियान आदि का […]
