एसडीओ ने डीप बोरिंग के लिए आसनपहाड़ी में किया स्थल चयन

प्रतिनिधि, काठीकुंड पेयजल व स्वच्छता विभाग के एसडीओ महेंद्र प्रधान ने आसनपहाड़ी गांव में डीप बोरिंग के साथ ही टंकी के निर्माण के लिए स्थल का चयन किया. ज्ञात हो कि इसी माह उपायुक्त ने आसनपहाड़ी स्थित अनुसूचित जनजाति आवसीय बालिका विद्यालय नकटी का निरीक्षण किया था. जहां पानी की विकट समस्या उनके संज्ञान में […]

प्रतिनिधि, काठीकुंड पेयजल व स्वच्छता विभाग के एसडीओ महेंद्र प्रधान ने आसनपहाड़ी गांव में डीप बोरिंग के साथ ही टंकी के निर्माण के लिए स्थल का चयन किया. ज्ञात हो कि इसी माह उपायुक्त ने आसनपहाड़ी स्थित अनुसूचित जनजाति आवसीय बालिका विद्यालय नकटी का निरीक्षण किया था. जहां पानी की विकट समस्या उनके संज्ञान में आयी थी. जिसके बाद उपायुक्त ने विद्यालय में पानी की समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश पेयजल व स्वच्छता विभाग को दिया था. उसी संदर्भ में एसडीओ ने आसनपहाड़ी गांव में स्थल का चयन किया. चुड़का कौल की सहमति से उसकी जमीन पर डीप बोरिंग व पानी टंकी का निर्माण विभाग द्वारा कराया जायेगा. चयनित स्थल विद्यालय से लगभग 400 मीटर की दूरी पर है. पूर्व में कई बार विद्यालय परिसर में बोरिंग व डीप बोरिंग करायी गयी, पर ड्राई जोन होने के कारण सभी बोरिंग बेकार हो गये. जिस कारण पानी के स्त्रोत पाते हुए चुड़का कौल की जमीन का चयन किया गया. फिलहाल आसनपहाड़ी स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय बालक मध्य विद्यालय से सप्लाई द्वारा बालिका विद्यालय में पानी आता है. मौके पर विभाग के जेई अनिल कुमार सिन्हा, शिकारीपाड़ा स्वच्छता विभाग के जेई, पंचायत के मुखिया बेंजामिन हांसदा मौजूद थे.——————-25 डीएमके काठीकुंड 2डीप बोरिंग व पानी टंकी के लिए आसनपहाडी गांव में स्थल देखते एसडीओ—————–नामांकन अभियान जारी काठीकुंड. विद्यालय चले चलाये अभियान के तहत प्रखंड प्रमुख रीता मुर्मू ने मध्य विद्यालय दलदली व उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोखरिया में बच्चों का नामांकन कराया. दोनों विद्यालय में तीन-तीन बच्चों का नामांकन शनिवार को हुआ. मौके पर बीइइओ सुरेंद्र हेंब्रम व विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिकाएं मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >