ओके :::: काठीकुंड में मोटरसाइकिल चोरी

प्रतिनिधि,काठीकुंडदुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग स्थित गुमरा नदी से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. यह घटना काठीकुंड थाना क्षेत्र की व गुरुवार देर रात की है. राखाबनी दुमका के मो सलाम गोपीकांदर से दुमका की ओर आ रहे थे. इस दौरान वह गुमरा नदी के पास मोटरसाइकिल सं जेएच 04 ए […]

प्रतिनिधि,काठीकुंडदुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग स्थित गुमरा नदी से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. यह घटना काठीकुंड थाना क्षेत्र की व गुरुवार देर रात की है. राखाबनी दुमका के मो सलाम गोपीकांदर से दुमका की ओर आ रहे थे. इस दौरान वह गुमरा नदी के पास मोटरसाइकिल सं जेएच 04 ए 9453 को खड़ी कर शौच के लिए गये थे. वापस आने के बाद मोटरसाइकिल गायब थी. काफी खोजबीन के बाद मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर काठीकुंड थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी. थाना प्रभारी एनएस दादेल ने बताया कि हीरो होंडा पेशन प्लस बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >